फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Scholarship Cheque Distribute to Students

Kathua News: 49 छात्रों में छात्रवृत्ति राशि के चेक किए वितरित

विज्ञापन
Scholarship Cheque Distribute to Students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल डिग्री कॉलेज में गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल ट्रस्ट ने कार्यक्रम का आयोजन कर मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ प्रज्ञा खन्ना की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व वित्त मंत्री गिरधारी लाल डोगरा की बेटी निधि डोगरा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। कार्यक्रम में 49 छात्रों को छात्रवृत्ति राशि के चेक वितरित किए गए। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में हीरानगर से अपने गहरे जुड़ाव को व्यक्त करते हुए कहा मुझे यहां आकर अपार खुशी मिलती है और इन छात्रों की सहायता करना मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह करते हुए कहा कि पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें और सफलता के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।
विज्ञापन

कॉलेज प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में ट्रस्ट की ओर से छात्रों को दी जा रही आर्थिक सहायता की सराहना की। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में ट्रस्ट की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल ट्रस्ट हमेशा से शिक्षा के महत्व को समझते हुए विद्यार्थियों को समर्थन प्रदान करता आया है। कार्यक्रम में प्रोफेसर कंवलजीत कौर, प्रोफेसर बिंदु शर्मा, प्रोफेसर अमित शर्मा, प्रोफेसर अमित सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed