फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Savankha's team became the winner in volleyball

वॉलीबॉल में सवांखा की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
Savankha's team became the winner in volleyball
बिलावर/रामकोट। उपमंडल के रामकोट कस्बे में रघुनाथ वॉलीबॉल क्लब की ओर से एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले की कई टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में सवांखा की टीम ने गूडा मुंडिया की टीम को 3-2 से शिकस्त देकर प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता में बिलावर के हरनोटा, लाखडी, राम कोट और कठुआ, हीरा नगर के कई इलाकों से आई टीमों ने हिस्सा लिया। राजे की मंडी चोगान में हुई इस नॉकआउट प्रतियोगिता में करीब 10 इलाकों से आई टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला सवांखा वॉलीबॉल क्लब और हीरानगर के गूडा मुंडिया की टीम के बीच खेला गया। सवांखा की टीम ने 3-2 से गूडा मुंडिया की टीम को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश शर्मा सहित गांव के अन्य कई गणमान्य लोगों की ओर से नगद पुरस्कार और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। रघुनाथ वॉलीबॉल क्लब के सदस्य प्रदीप खजूरिया, प्रथीतत विकास, सिद्धार्थ शर्मा और अन्य आयोजकों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से रघुनाथ रामलीला क्लब की ओर से गांव में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं की खेल की तरफ बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed