फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Sant Nirankari Mission Organised Satsang

भक्ति की शुरुआत ब्रह्मज्ञान से है : ज्योति प्रसाद

विज्ञापन
Sant Nirankari Mission Organised Satsang
संत निरंकारी भवन में आयोजित समागम में  प्रवचन करते महात्मा।  विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। भक्ति पर्व के अवसर पर संत निरंकारी मिशन की ओर से कठुआ संत निरंकारी भवन के साथ शेरपुर गांव में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के सानिध्य में हुए आयोजन में मिशन के ज्ञान प्रचारक ज्योति प्रसाद जी ने संगत का मार्गदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि साल के शुरुआत में ही हमें इस समागम के माध्यम से दाता ने भक्ति का अवसर दिया है। कई बार हम जब किसी ज्ञानवान व्यक्ति से पूछते हैं कि आपकी कितनी आयु है, तो वो कहता है कि जिस दिन से ज्ञान की प्राप्ति हुई, क्योंकि सही मायने में जिस दिन से ज्ञान प्राप्त किया वही जीवन जीवन है। बाकी का जीवन व्यर्थ ही चला गया। ज्ञान के बाद समर्पण करना है वहीं भक्ति है। भक्ति समय की पाबंद नहीं, सोते, खाते, चलते और संसार के कार्य करते हुए भी अगर ज्ञान ध्यान में है वही भक्ति है।
विज्ञापन

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि किसी भी समारोह में जाने से पहले अपने आप को संवारने के लिए सुंदर जेवर पहनते हैं और बाद में संभाल के रख देते हैं। लेकिन ज्ञान रूपी जेवर को सदैव ही पहन कर रखना है। क्योंकि सही मायने में यही जेवर जीवन का शृंगार है। परमात्मा की जानकारी और इसका एहसास अंगसंग करना ही ज्ञानवान की निशानी है। परमात्मा कण-कण में है है जगह मौजूद है, यह तो बिना ज्ञान भी कह देते हैं। लेकिन उसे हर ओर देखना यह बिना ज्ञान के नहीं हो सकता। इसके लिए सतगुरु की शरण में जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में संयोजक बीआर निरंकारी ने आए हुए मेहमान और भक्तजनों का आभार जताया। वाईपी शर्मा संचालक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed