फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Sanitation workers' strike continues, garbage piles up in the city

Kathua News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, शहर में लगे कूड़े के ढेर

Thu, 17 Jul 2025 12:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 17 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike continues, garbage piles up in the city
शहर के पूराने बस स्टैंड पर कचरा जलाने से उठ रहा काला धुंआ। संवाद
जगह-जगह गंदगी से उठने वाली दुर्गंध कर रही लोगों को परेशान
विज्ञापन

कठुआ। पिछले 17 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। जगह-जगह गंदगी के ढेर से उठने वाली दुर्गंध लोगों को परेशान कर रही है। वहीं बाजार में फैली गंदगी से व्यापारी वर्ग दुखी है।
किराना दुकानदार रामस्वरूप का कहना है कि गलियाें में स्थित शहर के मुख्य बाजार में हड़ताल के बाद लगातार फेंकने वाले कचरे का जगह-जगह ढेर लगा है। रात के समय बाजार बंद होने से उस पर मंडराने वाले मवेशी रोज कचरे को फैला देते हैं। सुबह दुकान पर आने के बाद उन्हें इस कचरे को इकट्ठा करने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

मोहिंदर सिंह ने बताया कि जिस दिन मौसम साफ रहता है उस दिन दिन तो गुजारा हो जाता है। लेकिन जिस दिन बारिश होती है तो बाजार से गुजरा भी मुश्किल हो जाता है। गलियों में भरा कीचड़ लोगों के पैरों से दुकान में आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है। बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। यूनियन के दर्शन कुमार ने बताया कि अपनी मांग मुख्यमंत्री तक भी पहुंचा देख लिया है जहां अब तक उनके लिए कोई राहत देने वाली खबर नही आई है। अभी हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed