{"_id":"6866e444a3ed7c30d3088cb1","slug":"sanitation-workers-remained-on-strike-for-the-third-day-kathua-news-c-201-1-knt1006-121614-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: तीसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: तीसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे सफाई कर्मी
Fri, 04 Jul 2025 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नियमित किए जाने के साथ अन्य लंबित मांगों को लेकर संघर्षरत सफाई कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही है। वीरवार को कठुआ नगर परिषद कार्यालय में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने दिनभर जोरदार नारेबाजी करते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे पूरी नही की जाती है, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अर्बन लोकल बॉडी के जिला प्रधान सोमराज ने कहा कि सभी सफाई कर्मचारियों को पक्का करने, सेवानिवृत्त होने वाले उनके साथियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ देने और नए सफाई कर्मचारियों को भर्ती किए जाने जैसी मांगों को लेकर शुरू हुई उनकी हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। जब तक की सरकार सफाई कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस मसले को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। इस पर मुख्यमंत्री ने तीन दिनों का समय मांगा है। इस कारण अभी हड़ताल को जारी रखने का फैसला किया है। इसमें कठुआ सहित जम्मू कश्मीर के विभिन्न शहरी निकाय के सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।