{"_id":"69124338bc15551dcb002622","slug":"sahil-became-the-city-president-of-abvp-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1006-126053-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: साहिल बने एबीवीपी कठुआ के नगर अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: साहिल बने एबीवीपी कठुआ के नगर अध्यक्ष
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई 2025-26 की घोषणा कर दी है। सोमवार को एकता भवन में आयोजित समारोह नई इकाई की घोषणा की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एबीवीपी कठुआ विभाग प्रमुख ईश्वर शरद उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक कुलबीर ने की।
इस अवसर पर नई नगर इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें साहिल कोहली को नगर अध्यक्ष, मानवी राजपूत को नगर मंत्री, वंश शर्मा, हनी शर्मा, मान्या शर्मा को संयुक्त मंत्री, नंदिनी राजपूत को नगर छात्रा प्रमुख, मानवी भगत को सह-नगर छात्रा प्रमुख, कृष शर्मा को अध्ययन मंडल संयोजक,भारती को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, चेतना राष्ट्रीय कला मंच सह-संयोजक, वंदना यादव को स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (एस.एफ.डी.) संयोजक,मधु यादव को नगर खेल भारत संयोजक, और मानसी शर्मा, हिमानी, सुशमा देवी कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।
मुख्य अतिथि ने नवगठित इकाई को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना और राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत करना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने नवगठित टीम को सहयोग देने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।