फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Rural exodus began at LOC - Villagers started migrating to safer places

सीमावर्ती इलाकों से पलायन शुरू सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने लगे ग्रामीण

Wed, 08 Oct 2014 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Wed, 08 Oct 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
Rural exodus began at LOC - Villagers started migrating to safer places

भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हालात फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। हीरानगर सब डिवीजन के सीमावर्ती गांवों में मंगलवार को पाकिस्तान ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन


पहले गोलाबारी हुई जिसके बाद मोर्टार दागे जाने लगे। पहले से हालात बिगड़ने की आशंकाआें को देखते हुए प्रशासन ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के इंतजाम पूरे कर लिए थे।
विज्ञापन


लिहाजा रात को फायरिंग शुरू होते ही ग्रामीणों का पलायन शुरू हो गया। अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे रठुआ, पानसर, मनियारी, पहाड़पुर सहित कई अन्य गांवों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की कवायद देर रात तक जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व मंगलवार दोपहर को एसडीएम और तहसीलदार हीरानगर ने सीमावर्ती गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों की जानकारी दी।

लोगाें को बाकायदा बताया गया कि हालात बिगड़ने की सूरत में वह कौन सी जगह पनाह लें। दोपहर तक हालात ठीक थे लेकिन रात होते ही फायरिंग और उसके बाद बड़े बड़े धमाकों का सिलसिला शुरू हो गया।


इसे देखते हुए ग्रामीणों ने पलायन की कवायद शुरू कर दी। देर रात तक कई गांवों से लोग अपने परिवार सहित सुरक्षित स्थानों की तरफ कूच कर गए।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि अरनिया के हालात देखते हुए कठुआ जिले से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी संवेदनशील मानी जा रही है।

कुछ महीनों पूर्व ही प्रशासन ने ऐसी इमारतों और स्थानों का निरीक्षण किया था जहां पर आपात स्थिति के दौरान लोगाें को ठहराया जा सकता है। मंगलवार को हालात बिगड़ते ही इस योजना पर अमल शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed