फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   RTPCR test of international passengers will be done in Lakhanpur

अंतराष्ट्रीय यात्रियों की लखनपुर में होगी आरटीपीसीआर जांच

विज्ञापन
RTPCR test of international passengers will be done in Lakhanpur
कठुआ। कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक को महसूस करते हुए प्रदेश प्रशासन ने भी एहतियात बढ़ा दी है। प्रदेश के प्रदेशद्वार लखनपुर में स्थापित कॉरिडोर में अब एक बार फिर सख्ती बढ़ाए जाने की तैयारी है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर आने वाले लोगों की यहां अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं इन यात्रियों को लखनपुर पहुंचने पर एक सेल्फ डिकलेरेशन फार्म भी भरकर देना होगा। रूटीन यात्रियों के लिए वैक्सीन की डबल डोज ही फिलहाल लखनपुर कॉरिडोर से उनके बेरोकटोक आवागमन का पास रहेगी।
विज्ञापन

उधर, प्रशासन अंतरराष्ट्रीय यात्रा के बाद लखनपुर कॉरिडोर पर संक्रमित पाए जाने वाले लोगों के लिए अलग से आईसोलेशन सेंटर भी तैयार करने जा रहा है। संक्रमित पाए जाने पर उन्हें इन्हीं आईसोलेशन सेंटर में रखा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर जिले के अन्य लोगों को प्रदेश प्रशासन के निर्देश के अनुसार निगेटिव पाए जाने के बाद भी सात दिन तक घर में क्वारंटीन रहना होगा और सात दिन बाद अनिवार्य रूप से फिर से आरटीपीसीआर जांच करवानी होगी।
विज्ञापन

.............
जिले में सख्ती बढ़ाने की तैयारी में प्रशासन
जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा अब छह हो गया है। प्रशासन ने कोरोना प्रसार को रोकने के लिए सख्ती बढ़ाने की तैयारी की है। पुलिस की ओर से नियमित रूप से उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ चालान किए जा रहे हैं। वहीं प्रशासन ने भी संबंधित अधिकारियों को रूटीन में बाजारों की जांच के निर्देश दिए हैं ताकि कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed