फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Rotary is being built on Lakhanpur Corridor, construction of drain near Basohli turn has also gained momentum

Kathua News: लखनपुर कॉरिडोर पर बन रही रोटरी नाले के निर्माण ने भी पकड़ी रफ्तार

Sat, 31 May 2025 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 31 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Rotary is being built on Lakhanpur Corridor, construction of drain near Basohli turn has also gained momentum
लखनपुर कॉरिडोर में शुरू हुआ रोटरी का काम। संवाद - फोटो : kathua
प्रदेश में दाखिल होने वाले बस, ट्रक और कार चालकों को अब नहीं होगी गफलत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा से पहले प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में विकास कार्य तेज हो गए हैं। वाहन अब ट्रक यार्ड, ट्रक लेन या फिर बस और कार की लेन से जाएंगे। इसे लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कॉरिडोर में रोटरी (सर्कल के पास से गुजरने वाले डायवर्जन) का निर्माण शुरू हो गया है।
माधोपुर के रास्ते रावी दरिया पार कर पुल से लखनपुर कॉरिडोर पहुंचने वाले वाहन चालकों को अब गफलत का शिकार नहीं होना पड़ेगा। महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा स्थल के नजदीक यह रोटरी पर्यटकों के लिए भी आसान और गफलत से अलग राह दिखाएगी। उधर, लखनपुर कॉरिडोर से सटे बसोहली मोड़ पर पिछले कई वर्ष से अधूरे नाले के निर्माण में भी तेजी आई है।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में जहां यह नाला जलभराव का कारण बनता था, वहीं कई वाहन हादसे का भी शिकार होते रहे। इस बार श्री अमरनाथ यात्रा और बरसात से पहले नाल के निर्माण को लेकर हाईवे प्राधिकरण की ओर से तेजी से काम किया जा रहा है। बीते कुछ वर्षों में लखनपुर कॉरिडोर को यात्रा रिसेप्शन सेंटर से प्रदेश के प्रवेशद्वार के रूप में फेसलिफ्ट किया गया है। आकर्षक महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा के साथ फव्वारे, सेल्फी प्वाइंट और फ्लाईओवर पर रात के समय रंगीन लाइटों ने इस क्षेत्र की रौनक को बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.............
कोट

लखनपुर कॉरिडोर में सौंदर्यीकरण के कार्यों के बीच रोटरी का काम भी करवाया जा रहा है। इससे प्रदेश के बाहर से आने वाले वाहनों को गफलत नहीं होगी और वाहन अपने निर्धारित लेन में जा सकेंगे।
- अविनाश गुप्ता, सहायक कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed