फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Rohit Kathua's team made it to the semi-finals

Kathua News: रोहित कठुआ की टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Thu, 26 Jun 2025 12:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 26 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rohit Kathua's team made it to the semi-finals
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : kathua
जंगलोट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जंगलोट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार रात को प्रतियोगिता क्वार्टर फाइनल दौर में प्रवेश कर गई। क्वार्टर फाइनल में चार मैच करवाए गए। इसमें दो लीग मैच में रोहित कठुआ की टीम ने बनयाड़ी इलेवन और जसरोटा इलेवन को हराया है और पहले क्वार्टर फाइनल मैच में नगरी इलेवन टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली, जबकि एक लीग मैच नगरी इलेवन टीम के नाम रहा।
पहला मुकाबला रोहित कठुआ और बनयाड़ी इलेवन के बीच हुआ। इसमें बनयाड़ी इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 42 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहित इलेवन की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर चार ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच रोहित कठुआ और जसरोटा इलेवन के बीच खेला गया। इसमें जसरोटा इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाए। रोहित इलेवन की टीम ने मैच को पांच विकेट से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

तीसरा मैच नगरी इलेवन और सावन चक के बीच खेला गया। इसमें सावन चक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगरी इलेवन की टीम ने पांच ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता का आखिर मुकाबला और क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला रोहित कठुआ और नगरी इलेवन टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नगरी इलेवन टीम ने 82 रन बनाए। रोहित कठुआ की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed