फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Roads broken due to rain in Billawar... shops are quiet due to non-availability of goods, power supply disrupted in many areas

Kathua News: बिलावर में बारिश से टूटी सड़कें...माल नहीं पहुंचने से दुकानों में सन्नाटा, कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप

Sat, 30 Aug 2025 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 30 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Roads broken due to rain in Billawar... shops are quiet due to non-availability of goods, power supply disrupted in many areas
अलग-अलग सड़कों पर यातायात बहाल करने के लिए लगाई गई जेसीबी मशीनें। स्रोत  पाठक। - फोटो : mathura
बिलावर। बिलावर डिवीजन में लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते जनजीवन के साथ-साथ व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, डिवीजन की कुल 104 सड़कों में से 44 सड़कों को गंभीर क्षति पहुंची है। अधिशासी अभियंता कासिम चौधरी ने बताया कि इनमें से 26 सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया है, जबकि शेष 18 सड़कों पर बहाली का कार्य जारी है।
विज्ञापन


स्थायी मरम्मत के लिए विभाग को 7 करोड़ की आवश्यकता होगी, जबकि अस्थायी बहाली के लिए 1 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आने वाली 55 सड़कों में से 20 पर यातायात बहाल हो चुका है। अधिशासी अभियंता जमीर हुसैन ने बताया कि यदि मौसम साफ रहा तो एक सप्ताह के भीतर सभी सड़कों को चालू कर दिया जाएगा। स्थायी मरम्मत के लिए 15 करोड़ रुपए और अस्थायी बहाली के लिए 7 करोड़ की राशि की जरूरत बताई गई है।
विज्ञापन



व्यापारियों की चिंता...माल नहीं पहुंच रहा, ग्राहक नहीं आ रहे


इलाके को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों पर माल वाहक वाहनों के न चलने से व्यापारी वर्ग बेहद परेशान है। व्यापारी नरेश कुमार, गुलशन शर्मा, राहुल और चरणदास ने बताया कि वाया लखनपुर सड़क पिछले 15 दिनों से बंद है। वाया दयालाचक मार्ग पर माल वाहनों को अनुमति नहीं है। इसका सीधा असर दुकानों पर पड़ा है। न तो नया माल पहुंच रहा है और न ग्राहक आ रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि बिलावर में खरीदारी करने के लिए आसपास के क्षेत्र से लोग आते थे, लेकिन सड़कें बंद होने के कारण अब ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित


उप मंडल में हुई मूसलाधार बारिश से दूर दराज के ज्यादातर इलाकों में पिछले एक हफ्ते से बिजली आपूर्ति ठप है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग की टीमें बिजली सप्लाई बहाल करने में जुटी हुई हैं, लेकिन भूस्खलन के कारण बिजली सप्लाई बहाल करने के लिए विभाग की टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। क्योंकि मौसम साफ होने के बाद भी प्रभावित क्षेत्रों में भूस्खलन का दौर अभी भी जारी है। बिजली विभाग के एईई विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सफैन, बोरा, सुंदरीकोट, इलाके में भूस्खलन का दौर लगातार जारी है और लगभग 20 बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दूर दराज मलाड, मडून, चेऊ, ध्यौता और अन्य क्षेत्रों में 30 बिजली के खंभे भूस्खलन की वजह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारी ने कहा की कटली, बग्गन,हौटार आदि इलाकों में बिजली ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। विभाग ने इन सभी इलाकों में अस्थाई रूप से बिजली सप्लाई को बहाल कर दिया है।

अलग-अलग सड़कों पर यातायात बहाल करने के लिए लगाई गई जेसीबी मशीनें। स्रोत  पाठक।

अलग-अलग सड़कों पर यातायात बहाल करने के लिए लगाई गई जेसीबी मशीनें। स्रोत  पाठक।- फोटो : mathura

अलग-अलग सड़कों पर यातायात बहाल करने के लिए लगाई गई जेसीबी मशीनें। स्रोत  पाठक।

अलग-अलग सड़कों पर यातायात बहाल करने के लिए लगाई गई जेसीबी मशीनें। स्रोत  पाठक।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed