{"_id":"678ab4239daa772cee0a5040","slug":"road-not-complete-villagers-face-problems-kathua-news-c-201-1-knt1008-116634-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सड़क न बनने से 4000 से अधिक की आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सड़क न बनने से 4000 से अधिक की आबादी प्रभावित
विज्ञापन
धार सड़क कंधारनू के वार्ड एक से वार्ड चार सरमाल मोहल्ला तक जाने वाली सड़क।
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। कंधारनू के वार्ड एक से वार्ड चार सरमाल मोहल्ले तक जाती करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क कच्ची हालत में है। इस पर अभी तक तारकोल नहीं बिछाया गया। इस वजह से करीब 4000 से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी बद्रीनाथ सरमाल ने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले यह सड़क गांव के लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई थी लेकिन बारिश होने पर यहां दलदल और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिस कारण वाहनों का आवागमन तो बंद रहता ही है, पैदल चलने में भी दिक्कत आती है। विशेषकर सरमाल मोहल्ले तक पहुंचने में लोगों को ज्यादा मुश्किल होती है। स्थानीय दृष्टिकोण से यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है जो एक तरफ धार सड़क से शुरू होकर दूसरी तरफ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पंचायत सलोड़ से जाकर मिलती है।
सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार मोहनलाल ने बताया कि इस सड़क की लोगों को काफी जरूरत है। जल्द इसे लोक निर्माण विभाग के अधीन करके इसे पक्का किया जाए। जल्द ही लोग विधायक सतीश कुमार से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौपेंगे। स्थानीय निवासी रतन चंद, गज्जा सिंह, सुरेश कुमार, जोगिंदर सिंह, कैलाशो देवी, सुदर्शन देवी आदि ने जल्द सड़क पर कंक्रीट बिछाने के साथ तारकोल डालने की मांग की है।
विज्ञापन
कोट...
- लोगों की समस्या संज्ञान में है। आगामी योजना के तहत सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
- जोगिंदर लाल, बीडीओ, नगरोट गुजरू