फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   road damaged

Kathua News: 25 साल से कच्चा रोड, न रोड़ी डाली न तारकोल

विज्ञापन
road damaged
-लोअर भड्डू के मोहल्ला पाठक की सड़क गड्ढों में तब्दील, एक हजार आबादी परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। लोअर भड्डू पंचायत के वार्ड 6 के मोहल्ला पाठक को आज भी पक्की सड़क नसीब नहीं है। ऊबड़-खाबड़ कच्ची सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश में हालात बदतर हो जाते हैं। गड्ढों में पानी भरने से आना-जाना मुश्किल हो जाता है। लोग रोजाना परेशान हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग 25 साल में भी सड़क को पक्का नहीं करवा पाया है।
मोहल्ला पाठक निवासी दुर्गादास, ओम प्रकाश, मनीष शर्मा और राम नाथ ने बताया कि 25 साल पहले वार्ड के लिए सरकार ने कच्ची सड़क बनाई थी। लेकिन, आज तक सड़क पर रोड़ी और तारकोल नहीं डाली गई है। इससे वार्ड की एक हजार आबादी परेशान है। सड़क के किनारे पानी की निकासी का भी प्रबंध नहीं है। ऊबड़-खाबड़ सड़क से बरसात में वाहन ले जाना मुश्किल होता है। कीचड़ होने से पैदल चलना भी आसान नहीं रहता। लोगों ने कहा कि यह सड़क लोअर भड्डू पंचायत से सटी ढ़ेर पंचायत के फिंतर गांव को भी जोड़ती है। बावजूद इसके पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क को पक्का नहीं करवाया जा रहा है। सरकार गांवों के विकास दावे कर रही है, लेकिन वर्षों बाद भी उनके गांव की सड़क पक्की नहीं करा पाई है।
विज्ञापन

ब्लॉक दिवस पर भी मुद्दा उठाया, नहीं हुई सुनवाई
मोहल्ला निवासी मनीष शर्मा और मोहम्मद दीन ने कहा कि विभाग की अनदेखी के चलते गांव के लोगों को रोजाना परेशान होना पड़ रहा है। कई बार ब्लॉक दिवस पर भी अधिकारियों के समक्ष सड़क का मुद्दा उठाया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। यूटी सरकार से मांग है कि सड़क पर तारकोल बिछाकर राहत दी जाए। ------
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

-लोअर भड्डू पंचायत के वार्ड छह की कच्ची सड़क का मामला ध्यान में है। इसे लेकर एस्टीमेट बनाकर विभाग को भेजा गया है। राशि मंजूर होते ही सड़क को पक्का करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
-मोहम्मद रजाक, जेई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed