{"_id":"611ebdd48ebc3e7a012f977d","slug":"road-accedent-kathua-news-jmu241876458","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू स्कार्पियो से तीन युवकों की मौत, गांव में मातम का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू स्कार्पियो से तीन युवकों की मौत, गांव में मातम का माहौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। नगरी क्षेत्र के मुट्ठी जागीर गांव में एक बेकाबू स्कॉर्पियो कार की चपेट में आने से गांव के तीन नवयुवकों की असमय दर्दनाक मौत हो गई है। एक साथ तीन युवकों की मौत के चलते पूरे गांव में शोक का माहौल है।
वीरवार की रात गांव में हुई इस घटना के बाद सभी युवकों को आनन-फानन जीएमसी कठुआ लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। सड़क दुर्घटना में मारे गए युवकों की पहचान सुनील कुमार पुत्र प्रेमनाथ, चंदन कुमार पुत्र ताराचंद और अनिकेत शर्मा पुत्र घनश्याम शर्मा सभी निवासी मुट्ठी जागीर के रूप में हुई है।
जीएमसी कठुआ में लाए गए युवकों को जैसे ही डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित किया तो परिजनों के होश उड़ गए। एक साथ गांव के तीन युवकों की हुई मौत की इस घटना के चलते जीएमसी परिसर में परिजनों का करुण क्रंदन वहां उपस्थित हर आदमी को व्याकुल कर रहा था। हालांकि, इस दौरान कुछ लोगों ने परिजनों को संभालने का प्रयास किया। लेकिन, अचानक इस तरह युवकों की मौत का उन्हें विश्वास नही हो रहा था और वह बार-बार डॉक्टरों से युवकों की एक बार और जांच करने की अपील करते रहे।
विज्ञापन
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि वीरवार को उनके गांव में भंडारे का आयोजन था, जिसमें तीनों युवक सेवा के काम में लगे हुए थे। देर शाम को भंडारा खत्म होने के बाद तीनों युवक एक साथ सड़क पर बचा हुआ खाना छोड़ने गए हुए थे, ताकि उसे आने जाने वाले मवेशी खा सकें। इसी बीच वहां तेज गति से आती हुई स्कॉर्पियों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों की युवक गंभीर रूप में घायल हो गए। इसी बीच जब तक लोगों का ध्यान घायल युवकों से हटता स्कॉर्पियो चालक घटना स्थल से फरार हो गया।
वहीं, पुलिस जानकारी के अनुसार टक्कर मारकर मौके से फरार होने वाली कार के चालक ने स्कॉर्पियो को कल्याणपुर के पास खेत में ही छोड़ दिया, और खुद वहां से गायब हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, मृतक युवकों का शव अपने कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।