{"_id":"5dc07a2b8ebc3e93da78a47d","slug":"road-accedent-kathua-news-jmu196540030","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरानगर में कानवाय के वाहन से टकराई बस, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरानगर में कानवाय के वाहन से टकराई बस, एक घायल
विज्ञापन
हाईवे पर चदंवा मोड़ में हादसे के बाद र्दुघटनाग्रस्त वाहन। अमर उजाला
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर चड़वाल के नजदीक चंदवा मोड़ पर तेज रफ्तार बस ने सैन्य वाहन को टक्कर मार दी। इसमें बस चालक गंभीर रूप घायल हो गया। जबकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार सेना की कॉनवाय जम्मू की तरफ जा रही थी। जिसके पीछे एक एसआरटीसी की बस चल रही थी। हाईवे पर कानवाय के बीच एक लावारिस मवेशी आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में सैन्य वाहन चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाई तो पीछे आ रही एसआरटीसी की बस टकरा गई। इसमें बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे हीरानगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। उसकी पहचान अमरजीतद सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी त्राल (श्रीनगर) के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। अन्यथा ज्यादा नुकसान हो सकता था। उन्होंने बताया कि चालक ने ब्रेक लगाने के साथ गाड़ी को बाहर की तरफ निकाला। इस कारण सिर्फ चालक साइड से ही बस सैन्य वाहन से टकराई। हादसे के बाद हाईवे पर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया और एक तरफ से हाईवे को खाली कराया गया।