फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Review on progress of fund utilisation under NABARD

Kathua News: नाबार्ड के तहत फंड के उपयोग की प्रगति पर समीक्षा

Sun, 13 Jul 2025 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 13 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Review on progress of fund utilisation under NABARD
जिला कृ​षि कार्यालय में योजनाओं की समीक्षा  बैठक की अध्यक्षता करते विधायक जसरोटा राजीव जसरोटिया
कृषि कार्यालय में विधायक राजीव जसरोटिया ने अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

कठुआ। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र प्रायोजित योजनाओं और नाबार्ड के तहत फंड के उपयोग की प्रगति की समीक्षा करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिला कृषि कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव जसरोटिया ने की।
उन्होंने योजनाओं की समीक्षा के साथ ही पूरे केंद्र शासित प्रदेश में उर्वरक और कीटनाशक लाइसेंस जारी करने की स्थिति का भी आकलन किया। जिला कृषि अधिकारी जितेंद्र कुमार खजूरिया ने योजनाओं के क्रियान्वयन, सामने आई चुनौतियों और लंबित कार्यों को गति देने के लिए रणनीतिक उपायों की जानकारी दी। विधायक जसरोटिया ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के बारे में जानकारी दी। साथ ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पर ड्रॉप मोर क्रॉप, कृषि यंत्रीकरण योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, जैविक खेती योजना, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन जैसी योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जसरोटिया ने कठुआ में सब्जी और फूलों की खेती में उद्यमिता के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने, मधुमक्खी पालन बीमा को बढ़ावा देने, किसानों के लिए प्रशिक्षण यात्राओं का वार्षिक कैलेंडर बनाने और उर्वरक-कीटनाशक लाइसेंसिंग की समस्याओं को हल करने की बात कही। उन्होंने किसानों को योजनाओं की जानकारी देने, क्रियान्वयन प्रक्रिया को बेहतर बनाने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में किसानों के कल्याण को प्राथमिकता देने और उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed