{"_id":"678d4de0e88b4350e1068f80","slug":"residencial-flats-ready-for-judges-kathua-news-c-201-1-knt1009-116691-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिला न्यायालय का विस्तार, आवासीय क्वार्टर बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिला न्यायालय का विस्तार, आवासीय क्वार्टर बनकर तैयार
विज्ञापन
कठुआ न्यायालय परिसर में न्यायाधीशों के लिए तैयार की गई आवासीय इमारत। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ढाई करोड़ से पूरा हुआ निर्माणकार्य, पांच न्यायाधीशों को मिलेगी आवासीय सुविधा, उद्घाटन जल्द
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला न्यायालय को 30 करोड़ से ज्यादा की लागत से नया रूप देना का काम जोर से चल रहा है। पहले चरण में न्यायाधीशों की आवासीय सुविधा के लिए पांच क्वार्टर का निर्माण पूरा हो चुका है। जिला कोर्ट परिसर में बने इन क्वार्टर का उद्घाटन फरवरी के पहले सप्ताह में जम्मू-कश्मीर व लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान कर सकते हैं।
सूत्रों की मानें तो उच्च न्यायालय की सर्दी की छुट्टियां खत्म होने के तुरंत बाद ही इन नई दो इमारत का उद्घाटन हो सकता है। आवासीय क्वार्टर के लिए बनाई गई एक मंजिला और दूसरी दो मंजिला इमारत में कुल पांच न्यायाधीशों के क्वार्टर बनाए जाने हैं। इसका निर्माण जम्मू-कश्मीर हाउसिंग बोर्ड ने कुल 2.48 करोड़ रुपये की लागत से किया है। प्रत्येक क्वार्टर में दो बेडरूम, एक ड्राइंग रूम, लॉबी और संलग्न बाथरूम की व्यवस्था की गई है।
बता दें कि केंद्र प्रायोजित योजना के तहत वर्ष 2017-18 में जिला न्यायालय को नया रूप देने के लिए 27 करोड़ की राशि उपलब्ध करवाई गई थी जिसमें छह न्यायाधीशों के लिए कोर्ट रूम के अलावा अभियोजन के कार्यालय, मालखाना और अन्य सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा संशोधित कपैक्स बजट के तहत 3.14 करोड़ की राशि से 36 वकीलों के चैंबरों का निर्माण भी किया जा रहा है। सभी निर्माण के कार्य इसी वित्तीय वर्ष से पहले खत्म होने की संभावना है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट...
न्यायाधीशों के आवासीय क्वार्टर का निर्माण पूरा करवा लिया गया है। जिसका आगामी महीने में उद्घाटन होने की संभावना है। क्योंकि नई बनी इमारत के उद्घाटन के लिए उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को लिखा जा चुका है। जल्द ही न्यायाधीशों को कोर्ट परिसर में आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी।
-- मुख्तार हुसैन, लेखा अधिकारी, जिला न्यायालय कठुआ।