फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Republic Day Today, Students Make Practice For Parade

Kathua News: गणतंत्र दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप, राष्ट्रीय पर्व आज

विज्ञापन
Republic Day Today, Students Make Practice For Parade
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। 76वें गणतंत्र दिवस को लेकर मुख्य समारोह को चार चांद लगाने के लिए शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। रामकोट के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल, नगरोटा गुजरू और गुड़ा कल्याल में स्कूल के प्रधानाचार्य और अध्यापकों की देखरेख में विद्यार्थियों ने रिहर्सल की।
हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट के प्रधानाचार्य राजेश कुमार वर्मा के निर्देश मुताबिक विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों, देशभक्ति के गीतों और मार्च पास्ट का अभ्यास किया। निजी स्कूलों के साथ सरकारी स्कूलों के छात्रों ने हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट में होने वाले मुख्य समारोह में अपनी प्रस्तुतियों की कुछ झलकियां स्टेज पर पेश कीं। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस वर्ष भी उनके स्कूल में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम पेश किया जाएगा। एनसीसी कैडेट्स की ओर से स्पेशल परेड का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

लेक्चरर राकेश गुप्ता ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में तहसीलदार रामकोट जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा गुजरू के प्रधानाचार्य कृष्ण लाल शर्मा ने बताया कि इस बार समारोह में मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार नगरोटा रामकुमार मौजूद रहेंगे। वहीं राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गुड़ा कल्याल में नायब तहसीलदार नरेश पाल बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed