फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Repair of City Roads with 15 Lakh soon

Kathua News: 15 लाख से भरेंगे जर्जर सड़कों के जख्म, सफर होगा सुगम

विज्ञापन
Repair of City Roads with 15 Lakh soon
- कालीबड़ी से कठुआ शहर और हटली मार्ग के साथ मुख्य लिंक मार्ग की दशा भी सुधरेगी
विज्ञापन

- अमर उजाला इंपैक्ट का लोगो लगाएं


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। पिछले एक साल से जर्जर हाल शहर की प्रमुख सड़कों के जख्म भरने जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने कालीबड़ी से कठुआ शहर और हटली मोड़ से कठुआ शहर के मुख्य मार्ग समेत अन्य सटे मुख्य लिंक मार्ग पर गड्ढे भरने की तैयारी कर ली है। काम पूरा होने के बाद लोगों का सफर सुगम हो जाएगा। अमर उजाला ने खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा उठाया था।
नए वित्तीय वर्ष में शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर हादसों पर अंकुश लगाने का निर्णय किया गया है। इसके तहत कठुआ शहर की सड़कों की खस्ताहाल स्थिति को सुधारने के लिए 15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। एक महीने के भीतर इस काम को पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासन ने सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे और दयनीय स्थिति को देखते हुए इसकी मरम्मत करवाने का मन बनाया है।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से शहर की खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा प्राथमिकता से उठाया गया था। शहर की मुख्य सड़कों पर जहां दिनभर बड़े यात्री वाहनों की आवाजाही रहती थी, वहीं दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे निर्माण के बीच शहर से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों ने इसकी हालत और बिगाड़ दी थी। हादसों को रोकने के लिए शहर के सावन चक में तो बाकायदा अवरोधक लगाए गए हैं। सड़कों की दुर्दशा अक्सर दुर्घटनाओं का कारण भी बनती रही है। मरम्मत कार्य के पूरा होने के बाद इन मार्गों पर यातायात सुगम हो जाएगा और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




.......
कोट...

शहर के गड्ढों को भरने के लिए 15 लाख रुपये की लागत से काम करवाए जाएंगे। इससे शहर की सड़कें काफी हद तक गड्ढा मुक्त हो जाएंगी और वाहनों की आवाजाही में भी दिक्कत नहीं होगी।



-अविनाश गुप्ता, एईई कठुआ



................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed