फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   rehdi news

Kathua News: रेहड़ीवालों को राहत...जीएमसी की दीवार के साथ लगा सकेेंगे रेहड़ी, शाम को वापस ले जानी होगी

विज्ञापन
rehdi news
कठुआ। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान पर लोगों के आक्रोश के बाद जिला प्रशासन नरम पड़ा है। प्रशासन ने जीएमसी के बाहर दीवार के साथ सशर्त रेहड़ी लगाने की अनुमति दी है। शाम को रेहड़ी वापस लेकर जानी होगी। न ही रेहड़ी स्थल पर कोई पक्का निर्माण करना होगा।
विज्ञापन

दरअसल, बुधवार को मुखर्जी चौक में नगर परिषद के चालक ने जेसीबी से एक व्यक्ति की रेहड़ी तोड़ दी थी। जीएमसी के बाहर स्टालों को भी परिषद ने उखाड़ दिया था। इस पर लोग सड़क पर उतर आए। लोगों के विरोध पर दो दिन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बंद है। वहीं, रेहड़ी वालों की फरियाद पर प्रशासन ने जीएमसी की दीवार के साथ कुछ लोगों को सशर्त स्टाल लगाने की अनुमति दी है। शुक्रवार को कुछ रेहड़ी वालों ने प्रशासन की ओर से बताई जगह पर सफाई की। कुछ ने रेहड़ियां लगा ली हैं।
विज्ञापन


रोजी-रोटी का सहारा मिलने से रेहड़ीवाले खुश
शकुंतला देवी ने बताया कि नगर परिषद की कार्रवाई से रोजी-रोटी छिन गई थी। वीरवार को इस मसले पर डीसी से मिले। फरियाद सुनने के बाद डीसी ने नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को फैसला लेने की जिम्मेदारी दी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दीवार के साथ स्टाल लगाने की अनुमति दी है। कहा है कि किसी तरह का निर्माण नहीं करना होगा। शाम को रेहड़ी लेकर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शकुंतला देवी, दुकानदार
----------
नगर परिषद की कार्रवाई से परिवार की रोजी-रोटी का साधन छिन गया था। इससे पूरा परिवार निराश था। अब नगर परिषद ने फिर से उन्हें रेहड़ी लगाने के लिए अनुमति दे दी है। इससे काफी राहत है। इसके लिए प्रशासन का धन्यवाद करते हैं।
संतोष कुमार, दुकानदार

------------------------------

-प्रशासन के फैसले का स्वागत करते हैं। प्रशासन पहले ही जीएमसी की दीवार के साथ सशर्त दुकान लगाने की अनुमति दे देता तो अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान दुकानदारों का नुकसान न होता। नगर परिषद को भी कोई कार्रवाई न करनी पड़ती।

मोहन लाल, दुकानदार
कोट
प्रशासन के निर्देश मिले हैं कि जब तक रेहड़ीवालों के रोजगार के लिए जगह का चयन नहीं हो जाता, तब तक उनको बेरोजगार न किया जाए। ऐसी व्यवस्था करें जिससे अतिक्रमण न हो और लोगों का रोजगार भी चलता रहे। इसलिए कुछ लोगों को रेहड़ी लगाने की अनुमति दी है, लेकिन उन लोगों को रात को जाते समय वहां से रेहड़ी ले जाने के निर्देश दिए हैं।
-जोधराज, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed