फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Registration of Elderly For Health Insurance in Camp

Kathua News: स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ देने के लिए बुजुर्गाें का किया पंजीकरण

विज्ञापन
Registration of Elderly For Health Insurance in Camp
वय वंदन योजना के तहत कठु​आ में लगाया गया ​​शिविर, स्त्रोत विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान पंजीकरण ( वय वंदना ) शिविर का आयोजन जारी है। सोमवार को योजना का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचने के उद्देश्य से कठुआ के कालीबड़ी सरकारी मिडिल स्कूल में शिविर लगाया गया।
इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मजोत्रा ने स्वास्थ्य विभाग की पहल की सराहना करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों से इसका लाभ लेने का आह्वान किया। कठुआ शहरी प्रभारी डाॅ. गुरु शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश अनुसार जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. विजय रैना के मार्गदर्शन में बुजुर्गों के लिए विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कठुआ के साथ हीरानगर ब्लाक में शिविर लगाकर पंजीकरण किया गया। पंजीकृत होने वाले वरिष्ठ नागरिकों को पांच लाख तक की व्यक्तिगत स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा। लिहाजा लोगों को इन शिविरों का लाभ उठाने के लिए आगे आना चाहिए। जिन लोगों ने आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाए हैं वे भी इन शिविरों में पहुंच कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। लोग अपने वार्ड की आशा वर्कर से शिविर के स्थान व समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शिविर के आयोजन में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तान्या वर्मा, अमनदीप सिंह, सरताज सिंह, आशा वर्कर सीमा देवी ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed