{"_id":"6161ebb98ebc3e655f210af7","slug":"ramleela-kathua-news-jmu2454501169","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता सीता की विदाई का दृश्य देख नम हुई दर्शकों की आंखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता सीता की विदाई का दृश्य देख नम हुई दर्शकों की आंखे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शारदीय नवरात्र के दौरान जिले भर में रामलीला मंचन जोर शोर से जारी है। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक तरीके से रामलीला के विभिन्न दृश्यों के माध्यम से कलाकार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन का प्रस्तुतिकरण कर रहे हैं।
शाम ढलते ही कलाकार अपने अपने किरदार के लिए तैयारी कर रहे हैं। वहीं, लोग भी घरों का काम शाम ढलते ही निपटा रहे हैं, ताकि रामलीला देखने के लिए समय पर पहुंच सकें। शहर के रामलीला मैदान में हो रहे रामलीला मंचन को देखने के लिए हर दिन के साथ लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। शनिवार को रामलीला मंचन में सीता स्वयंवर, राम विवाह और माता सीता की विदाई के दृश्य प्रस्तुत किए गए।
इसके लिए रामलीला क्लब के मंच को स्वयंवर के लिए विशेष रूप से सजाया गया। जहां अलग-अलग देशों से आए राजाओं ने स्वयंवर में एड़ी-चोटी का जोर लगाने के बावजूद शिवधनुष को हिला भी न पाना और भगवान राम के एक झटके में उसे तोड़ने का दृश्य उपस्थित दर्शकों को आनंदित कर गया। धनुष तोड़ने के बाद माता सीता ने भगवान राम को जैसे ही वरमाला पहनाई, पूरा मैदान जय श्री राम के जयघोष से गूंज गया।
विज्ञापन
वहीं, अंतिम दृश्य में माता सीता की विदाई ने लोगों को व्याकुल कर दिया। इस दृश्य को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए रामलीला कमेटी ने विशेष रूप से पारंपरिक डोली का प्रबंध किया था। जनकपुरी से डोली में सवार होकर माता सीता की विदाई का दृश्य इतना जीवंत रहा कि रामलीला देखने आईं कई भक्त महिलाओं की आंखों में इस दौरान आंसू आ गए।
रामलीला क्लब के निर्देशक नीरज सिंह बिलौरिया के अनुसार उनके क्लब में होने वाली रामलीला मंचन में माता सीता की विदाई का दृश्य दर्शकों में पहले से काफी लोकप्रिय है। इसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग आते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को रामलीला में भगवान के वनवास का दृश्य पेश किया जाएगा।