फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ram lala

Kathua News: श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक बनाने पर दिया जोर

विज्ञापन
ram lala
कठुआ। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला के प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम में हर घर तक पूजित अक्षत पहुंचाने का काम जोरशोर से जारी है। वहीं इसी क्रम में जगह-जगह बैठकों का दौर जारी है। मंगलवार को लखनपुर खंड में विभिन्न धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विशेष रूप से उपस्थित श्री रामलला अक्षत वितरण कार्यक्रम के विभाग संयोजक दिवाकर शर्मा ने सभी से प्रभु श्रीराम के इस प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आगे आने के लिए कहा।
विज्ञापन

बैठक में शर्मा ने भगवान श्रीराम के इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में योगदान देने के लिए लोगों को आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि राम किसी वर्ग विशेष नहीं, अपितु पूरे भारतीय समाज के दिग्दर्शक हैं। उन्हें किसी वर्ग, पंथ अथवा धर्म विशेष की नजर से देखना हमारी भूल होगी। सौभाग्य से देश की बहुसंख्यक आबादी प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था भी रखती है। लिहाजा हमें उनकी प्राणप्रतिष्ठा के इस कार्य को ऐतिहासिक बनाने में भी योगदान देने के लिए आगे आना होगा क्योंकि हमें यह मौका पांच साल के लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद मिला है। इसके लिए हमें हर मंदिर में कार्यक्रम के साथ साथ हर घर, हर गली को सजाने के साथ दिवाली जैसा उत्सव बनाना होगा। उन्होंने बताया कि जिले में इन दिनों श्री रामलला के पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम जोरशोर से जारी है। इसकी तिथि को आगे बढ़ाते हुए अब 20 जनवरी तक जारी रखने का फैसला किया गया है ताकि कोई रामभक्त इससे वंचित न रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम में शामिल विभिन्न पंथ, मंदिर कमेटियों और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी ओर से किए जाने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगर इसके अतिरिक्त भी कोई जिम्मेदारी उन्हें दी जाती है तो वह उसे पूरा करने से पीछे नही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed