फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Rain water fills the hospital

अस्पताल में भर जाता है बारिश का पानी

विज्ञापन
Rain water fills the hospital
महानपुर। कस्बे के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एडीसी बसहोली तिलक राज थापा ने की। इस दौरान लोगों ने बताया कि रामा अस्पताल में बरसात का पानी अंदर चला जाता है। लोगों ने अस्पताल केे पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण करने की मांग उठाई। साथ ही स्कूलों में अध्यापकों की कमी को दूर करने और क्षतिग्रस्त स्कूल की इमारतों की मरम्मत करने की मांग की। वहीं, सरपंच सुरजीत सिंह ने मालिनी इलाके में लो वोल्टेज की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

अप्पर महानपुर की सरपंच सविता देवी ने बताया कि पंचायत घर का निर्माण अधर में लटका हुआ है। स्थानीय सरपंच सोनू गुप्ता ने बताया कि दो साल से सुलभ शौचालय का कार्य अधर में लटका है, इसे शीघ्र पूरा किया जाए। सरपंच ने डिग्री कॉलेज में साइंस विषय की पढ़ाई शुरू करने और हाई सेकेंडरी स्कूल महानपुर में खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग की। इस मौके पर वन हौर के सरपंच रामनरेश ने पंचायत घर की चारदीवारी की मांग को रखा। मरापट्टी के सरपंच राजेंद्र सिंह ने हरिपुर से माडा पुल के अधर कार्य को पूरा करने की मांग को रखा। देवेंद्र सिंह सामाजिक कार्यकर्ता ने डिग्री कॉलेज में साइंस विषय जल्द से शुरू नहीं किए जाने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी। वहीं एडीसी बसहोली ने कहा कि जिन लोगों की मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उनको शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। जेड ईओ महानपुर रमेश चंद्र को निर्देश दिया कि स्कूलों में बच्चों की संख्या के हिसाब से अध्यापकों की नियुक्ति करें। अन्य विभागों के अधिकारियों को भी एडीसी ने निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाए। इस मौके पर तहसीलदार राधिका सोहन, वीडीओ मनदीप सभरवाल, सीडीपीओ रकेश कुमार, बीएमओ बसहोली डॉ. अनुराधा शर्मा, पीएमजीएसवाई सहायक कार्यकारी अभियंता दीपक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और इलाकों के सरपंच पंच व लोग उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed