फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   rain, snowfall

Kathua News: बारिश से मौसम खुशगवार, बर्फबारी से चांदी की तरह चमके पहाड़

विज्ञापन
rain, snowfall
31.5 मिमी बारिश से बढ़ी सर्दी; बनी के लोहांग व सरथल में बर्फबारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ।संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिले में शुक्रवार को झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। बनी के लोहांग, सरथल सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई। बर्फ से लदे पहाड़ चांदी की तरह चमक रहे हैं। वहीं, बारिश से सर्दी बढ़ गई है।

मैदानी इलाकों में करीब छह घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बाद दोपहर तक हुई बारिश का असर व्यापार और आवागमन पर पड़ा। शहर के कोर्ट रोड, डीसी ऑफिस के समक्ष, आंबेडकर चौक, काली बड़ी व हटली मोड़ नेशनल हाईवे पर जलभराव से लोग परेशान हुए। काले बादलों के बीच दिन में ही वाहनों को लाइटें जलाकर चलाना पड़ा। वहीं, बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली बंद रही। जल आपूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशान होना पड़ा। छह घंटे में 31.5 मिमी बारिश हुई। 28 किलोमीटर की गति से हवाएं चलीं। वीरवार को अधिकतम पारा 27.9 डिग्री सेल्सियस था, जो शुक्रवार को 10 डिग्री लुढ़क कर 17.9 डिग्री पहुंच गया। बनी के लोहांग, सरथल, दंडी गुट्टू व भंडार में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

गेहूं-सब्जी की फसल के लिए बारिश फायदेमंद

मुख्य कृषि अधिकारी संजीव राय गुप्ता ने बताया कि पहाड़ी इलाकों बिलावर, बसोहली, मढ़ीन और हीरानगर के अलावा कंडी क्षेत्रों में गेहूं की बुआई हो रही है। इसके लिए बारिश अच्छी है। सब्जियों के लिए भी बरसात फायदेमंद रहेगी। जिले में 46 हजार हेक्टेयर रकबे में होने वाली गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान घटने से निष्क्रिय होगा मच्छर का लारवा

जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश मगोत्रा ने बताया कि तापमान में गिरावट से डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया के लारवा निष्क्रिय होगा। लगातार 7-8 दिन तापमान 16 डिग्री के आसपास रहा तो लारवा खत्म होना तय है। हालांकि, मौजूदा समय में वायरल बीमारियों पर अचानक बढ़ी ठंड का विपरीत असर देखने को मिलेगा। सर्दी, खांसी व बुखार के मरीज बढ़ सकते हैं। लोगों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने चाहिए। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का ज्यादा ख्याल रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed