फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   rain gave realization of freezing

बारिश से हुआ ठंड का अहसास

Wed, 15 Oct 2014 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Wed, 15 Oct 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
 rain gave realization of freezing

अचानक छाए बादलों ने मंगलवार को मैदानी इलाकों में भी ठंड को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


बसोहली में सुबह साढ़े नौ बजे के बाद हल्की बारिश और फिर कुछ देर तक फुहारे पड़ती रहने से तथा अन्य क्षेत्रों में भी बादलों के कारण अचानक तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

इसके कारण जहां लोगों ने पूरी बांह के कपड़े पहन लिए तो वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों ने गर्म कपड़े भी पहन लिए हैं।
मंगलवार को कठुआ में दिन का अधिकतम तापमान जहां 29 डिग्री रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई और तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


तापमान की इस गिरावट के कारण जहां ठंड बढ़ी तो बादलों ने लोगों को सर्दी का अहसास करवा दिया। दूसरी ओर पहाड़ी क्षेत्रों के किसानों ने अगले छह महीनों के लिए पशुओं के लिए चारा एकत्रित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल की कटाई भी शुरू हो गई है और पशु पालक छह महीने के कोटे के चारे के लिए घास काटने में जुटे हुए हैं। किसान मेहर चंद, अशरू राम, देस राज ने बताया कि सर्दी में बर्फ से क्षेत्र ढक जाते हैं इसलिए वह अगले छह महीनों के लिए पशुओं के लिए चारा और अपने लिए राशन जुटाना शुरू कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed