{"_id":"62bdf91a470d99085d5c7dd3","slug":"rain-brought-relief-from-humidity-and-heat-waterlogging-became-a-problem-kathua-news-jmu26303130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने दिलाई उमस और गर्मी से राहत, जलभराव बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने दिलाई उमस और गर्मी से राहत, जलभराव बना मुसीबत
विज्ञापन
बारिश के दौरान छतरी लेकर जाते लोग। संवाद
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश ने जहां गर्मी और उमस से राहत दिलाई, वहीं कई जगह मुसीबत भी बढ़ा दी है। जिले के दूर दराज इलाकों में सड़क संपर्क जहां बारिश के चलते प्रभावित रहे। वहीं भारी बारिश से नदी नाले भी उफान पर आ गए।
पिछले दो दिनों से जिले में भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को शुक्रवार को हुई बारिश जहां एक ओर राहत लेकर आई। वहीं इस दौरान हाईवे और शहर की अन्य सड़कों पर हुआ जलभराव परेशानी का सबब बना रहा।
मानसून की दस्तक के साथ वीरवार की रात से ही हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया था। लेकिन शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजने के साथ बारिश ने तेजी पकड़ ली। इसके कारण सुबह जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो उन्हें सड़कों पर हुए जलभराव का सामना करना पड़ा। शहर की सड़कों के साथ हाईवे पर जगह-जगह जलभराव ने वाहनों की रफ्तार को ब्रेक लगा दी। शहर के कोर्ट रोड, हटलीमोड़ में हाईवे पर इतना पानी जमा हो गया कि सड़क तालाब जैसी हो गई। वहीं लखनपुर में भी हाईवे पर हुआ जलभराव परेशानी का सबब बना रहा है। मौसम विभाग के अनुसार लगभग 12 घंटे हुई बारिश के दौरान जिला में 33 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इससे नदी नालों में भी बहाव काफी तेज रहा है। दोपहर दो बजे के बाद हालांकि बारिश का क्रम थम गया है। लेकिन आसमान में घने बादलों का डेरा लगा रहा। बारिश के चलते जिला के कंडी क्षेत्र में मक्की की बिजाई का काम भी ठप हो गया है। वहीं बारिश का असर शहर के बाजारों में भी देखने को मिला, जहां रोज के मुकाबले में ग्राहकों की संख्या सीमित दिखाई दी।