{"_id":"5706b5094f1c1b5c28c81268","slug":"rain-and-toofan-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-तूफान ने बढ़ाई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-तूफान ने बढ़ाई मुश्किल
ब्यूरो,अमर उजाला/उध्ामपुर
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार शाम अचानक मौसम ने करवट बदली। सुबह खिली तीखी धूप के बाद शाम ढलते ही आसमान में काली घटाओं ने डेरा जमा लिया। आंधी, तूफान ने पूरे जिला को देखते ही देखते अपने आगोश में ले लिया। तेज आंधी से जिले के कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई। इस बीच बिजली कड़कने का सिलसिला भी जारी रहा। वहीं कुछ ही देर में तेज बारिश का सिलसिला भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
अप्रैल में अचानक मौसम के बिगडे़ मिजाज ने लोगों को पशोपेश में डाल दिया है। दिन भी धूप ऐसी थी कि पसीने छूटने लगे। लोगों को कड़कती धूप में खड़ा होना तक मुश्किल होता गया, लेकिन शाम छह बजे के बाद हल्के बादलों से शुरू हुआ मौसम बदलने का सिलसिला आधे घंटे के भीतर ही आंधी और तेज तूफान में बदल गया।
विज्ञापन
इस बीच जिला के पहाड़ी इलाकों में बारिश शुरू हुई और रात आठ बजेे के लगभग कठुआ शहर सहित मैदानी इलाकों में भी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। बारिश से ठंड भी बढ़ गई है।
विज्ञापन