फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Rain and Snow Fall in District Kathua

Kathua News: 105 दिन बाद फुहार, किसानों को फिर भी राहत नहीं

विज्ञापन
Rain and Snow Fall in District Kathua
- पहाड़ी इलाकों में पारा लुढ़का, कई जगह हल्का हिमपात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सूखे सीजन में 105 दिन बाद जिले में अच्छी बारिश की उम्मीद शुक्रवार को भी पूरी नहीं हो सकी। कठुआ के मैदानी इलाकों में मात्र 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। रुक-रुक कर फुहार जारी रहने से हालांकि पारे में गिरावट आई है। बनी की पहाड़ी चोटियां एक बार फिर सफेद हो गई हैं। कई इलाकों में शुक्रवार रात और हिमपात के आसार हैं।
बनी सब डिवीजन के पहाड़ी इलाके में लगातार तापमान गिरने से बागवान खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन किसानों के लिए ज्यादा राहत नहीं है। कंडी क्षेत्र के किसान भी इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन शुक्रवार को रुक-रुक कर हल्की फुहार ही होने से उन्हें मायूसी ही हाथ लगी है। खेतों के बारिश से तर होने की उम्मीद से किसानों ने देरी से लगने वाले बीज भी इस आस में खरीदकर रख लिए हैं कि और कुछ न सही इस बार की फसल घर के अनाज और पशुओं के चारे का ही इंतजाम कर जाए, लेकिन दिसंबर महीने का आखिरी सप्ताह फिलहाल राहत देता नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बनी सब डिवीजन के सरथल, छत्रगलां, डंडी गुट्टू, कमलोह गलां, नुकनाली धार, कैलाश कुंड की चोटियों पर रुक- रुक कर हिमपात का सिलसिला जारी रहा। बनी के ढग्गर और आसपास के इलाकों में भी पारा कई जगह शून्य के आसपास चला गया है। स्थानीय लोग रात के समय बर्फबारी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है जिले में अच्छी बारिश दो जनवरी से हो सकती है। यह न सिर्फ खेती बल्कि बागवानी के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छी बारिश के बाद ही फसल लगाएं किसान : कृषि विशेषज्ञ

कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ ने किसानों को एडवाइजरी जारी की है। शुक्रवार को हुई हल्की बारिश की स्थिति में फिलहाल बुवाई न करने की सलाह दी गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि शुक्रवार को काफी कम बारिश हुई है। ज्यादातर क्षेत्रों में 0.5 एमएम बारिश हुई है। जिन इलाकों में इससे ज्यादा बारिश हुई है वहां भी किसानों को बुवाई अभी नहीं करनी चाहिए। एक जनवरी की रात से फिर मौसम बिगड़ने की संभावना है। जो सप्ताह भर ऐसा ही रह सकता है। ऐसे में इस समय लगाया गया बीज अधिक बारिश के बीच खराब होने की संभावना है। इस बारिश से जमीनों को ज्यादा तराई नहीं मिली है।

आठ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा

जिले में कड़ाके की सर्दी का दौर बारिश की फुहारों के साथ शुरू हो गया है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान मैदानी इलाके में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वीरवार से यह आठ डिग्री सेल्सियस कम रहा है। रात का पारा जहां आठ डिग्री सेल्सियस था, उसके भी तीन से चार डिग्री तक लुढ़कने की संभावना है। बनी सब डिवीजन में कई जगह दिन में बारिश और बादल छाए रहने के बीच पारा पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक बना रहा।


बिजली ढांचे पर भी असर, कई जगह जारी रही आंख-मिचौली

लंबे अर्से बाद हुई बारिश की फुहार ने बिजली ढांचे पर भी असर डाला। कई जगह ढांचे में आई खराबी पानी लगने ही सामने आ गई। कठुआ शहर में के2 और के3 फीडर में दिनभर फाल्ट आने का सिलसिला जारी रहा। देर शाम बिजली सुचारू हो पाई। लखनपुर के दन्ना में भी लाइनों में फाल्ट से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्दी बढ़ने के साथ लोड बढ़ने से बिजली विभाग की दिक्कतें भी आने वाले दिनों में बढ़ने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed