{"_id":"5f319ee38ebc3e3ce7275431","slug":"railway-jammu-kashmir-kathua-news-jmu2162779160","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अंडरपास का काम अधूरा, पानी की निकासी नहीं होने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अंडरपास का काम अधूरा, पानी की निकासी नहीं होने पर फूटा गुस्सा
बरवाल को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर रेलवे की ओर से अधूरे सबवे को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। बरवाल रेलवे अंडरपास का निर्माण अधूरा और पानी की निकासी सुचारु नहीं होने के विरोध में लोगों ने रेलवे के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लोगों की गुहार के बाद भी अंडरपास से पानी की निकासी ठीक तरीके से नहीं करवाई जा रही है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। नाराज लोगों ने प्रशासन के साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शामिल बरवाल पंचायत वेस्ट के पंच पवन सिंह ने बताया कि गत नौ माह से बरवाल लिंक रोड पर रेलवे की ओर से अंडरपास का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके चलते लिंक मार्ग पर आवाजाही बंद है। ग्रामीणों को अन्य लंबे रूटों से होकर गांव पहुंचना पड़ रहा है। इतना ही नहीं निर्माणाधीन अंडरपास में हल्की सी बारिश होने पर भी कई फीट पानी भर जाता है। ऐसे में वहां से गुजरना लगभग नामुमकिन हो जाता है। रोष प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि रेलवे की ओर से बनाए गए अंडरपास के निर्माण में सुस्ती बरती जा रही है। वहां से पानी की निकासी भी सुनिश्चित नहीं की गई है। जो जलभराव की स्थिति पैदा करती है। ऐसे में ग्रामीणों को लोगेट, ठनून व अन्य लिंक मार्गों से होकर गांव तक पहुंचना पड़ रहा है। अंडरपास के निर्माण में हो रही देरी को लेकर आवाज उठाने वाले लोगों को डराया धमकाया जाता है। हालांकि बरवाल को मॉडल गांव का दर्जा दिया गया है। लेकिन इसे विडंबना ही कहा जाए कि गांव को जाने के लिए रास्ता ही नहीं है। लोगों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया जाता है। पंचायत की दस हजार आबादी को प्रताड़ित किया जा रहा है। जो लोगों के रोष का कारण बन रहा है। रेलवे से समस्या के संबंध में बात करने पर ग्रामीणों की मांगों को अनसुना कर दिया जाता है। प्रदर्शनकारियों ने मांग करते हुए कहा कि अंडरपास का निर्माण बेहमर तरीके से करवाया जाए अन्यथा ग्रामीण अंडरपास का निर्माण नहीं होने देंगे। गौरतलब है कि गत दिनों अंडरपास में जमा कई फीट पानी के चलते वहां से गुजर रहा वाहन पूरी तरह से डूब गया। जिससे स्थानीय लोगों ने जद्दोजहद करके बाहर निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।