{"_id":"a1fc20f496edda16079ae81fea0c898d","slug":"raids-to-check-hectic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट पर अंकुश के लिए ताबड़तोड़ छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट पर अंकुश के लिए ताबड़तोड़ छापामारी
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Tue, 21 Oct 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार के सीजन में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए उपभोक्ता मामले व जन वितरण विभाग की टीम ने दिनभर ताबड़तोड़ छापामारी की।
विज्ञापन
कठुआ शहर के अलावा जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे से सटे इलाकों में अचानक पहुंची टीमों ने मौके पर घटिया पाई गई खाद्य सामग्री नष्ट कर दी। साथ ही दुकानदारों को कड़ी कार्रवाई की बाकायदा चेतावनी जारी कर दी गई है।
जिला उपायुक्त के निर्देश पर उपभोक्ता मामले व जन वितरण विभाग के सहायक निदेशक टीपी सिंह की देखरेख में दबिश दी गई।
टीमों में शामिल कर्मचारियों के औचक निरीक्षण से हड़कंप की स्थिति रही। शहर के अलावा लखनपुर और राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनी दुकानों में विभागीय टीमों ने त्योहारी सीजन से जुड़ी खाद्य सामग्री को जांचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मिठाई की कुछ दुकानों के नमूने लिए गए। टीमों ने कई दुकानों में मिठाई की गुणवत्ता घटिया पाकर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया।
इसके साथ मुख्य बाजार के साथ खुले में बिक रही सब्जी पर भी विभाग ने सख्ती दिखाई और खराब सब्जी को मौके पर ही नष्ट कर दिया। विभाग की कार्रवाई के दौरान शहर में दुकानदार अपना सामान समेटे लगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि त्योहार के सीजन के दौरान मिलावट और मुनाफाखोरी के चलते उपभोक्ताओं की सेहत और जेब दोनों से खिलवाड़ किया जाता है। खासकर घटिया सामग्री बेचने के मामले प्रकाश में आते हैं। पिछले दिनों से विभागीय टीमें दबिश दे रही हैं लेकिन इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन हो रहा है।