{"_id":"629fbf258b42aa1c2e615882","slug":"protest-problem-electercity-kathua-news-jmu261455782","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से बेहाल शहर के वार्ड 21 बरमोरा में लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि अगर विभाग के अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो हाईवे पर धरना देंगे।
प्रदर्शनकारियों में शामिल अनीता देवी ने कहा कि प्रचंड गर्मी में जिस तरह से बिजली की आपूर्ति की जा रही है, उससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मोहल्ले में रहने वाले ज्यादातर परिवार मजदूर तबके के हैं, जिनके पास इनवर्टर खरीद पाने की क्षमता नहीं है। हर एक घंटे के बाद दो से तीन घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। विजय कुमार ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष जताते कहा कि बिना लाइट के उनके घरों में पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता एसके भंडारी ने कहा कि गरीब कल्याण के काम करने की घोषणा करने वाली भाजपा के कार्यकाल में सबसे ज्यादा गरीबों को ही सिस्टम की मार झेलनी पड़ रही है। राहत पाने के लिए मात्र के एक पंखा चलाने वाले परिवार को विभाग नियमित बिजली नहीं दे रहा है। जबकि उन्हें बिजली के बिल हजारों में आ रहे हैं। विभाग इस संज्ञान लेकर समाधान करे। प्रदर्शन में राम लाल कालू भगत, कमल काका राम, आशा देवी दर्शना देवी, निशा देवी राधा देवी आदि उपस्थित रहे।