फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Protest on the highway to withdraw cases filed against local people

Kathua News: स्थानीय लोगों पर दर्ज मुकदमे हटाने के लिए हाईवे पर प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest on the highway to withdraw cases filed against local people
राजबाग थाना क्षेत्र के जुथाना इलाके में कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराने आए बाहरी लोगों पर स्थानीय निवासियों द्वारा किए गए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद सड़क पर आ गया है। शनिवार को चड़वाल में ग्रामीण युवाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोरदार प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि जिन स्थानीय लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है, उसे तुरंत वापस लिया जाए और इस कार्रवाई से जुड़े जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, उन्हें तत्काल बहाल किया जाए। प्रशासन को चेतावनी दी कि मांग नहीं माने जाने पर आगे और भी उग्र विरोध होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे युवा कार्यकर्ता सन्नी शर्मा ने कहा कि धर्म परिवर्तन के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निशाना बना रहे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की बजाय पुलिस ने अपने धर्म की रक्षा कर रहे लोगों पर ही कार्रवाई की जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि दूसरे राज्य से आए दूसरे धर्म के लोगों ने क्षेत्र के सीधे-सादे लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाया जो अस्वीकार्य है। उन्होंने जोर दिया कि इस तरह की गतिविधियों का विरोध सभी को एकजुट होकर करना चाहिए। अन्य प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जिला पुलिस ने उन लोगों पर ही कार्रवाई की जिन्होंने कथित तौर पर दोबारा इलाके में आने से रोका। सन्नी शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय लोगों पर दर्ज किए गए मामले वापस नहीं लिए गए और निलंबित पुलिसकर्मियों को बहाल नहीं किया गया तो इस तरह के प्रदर्शन भविष्य में भी जारी रहेंगे। प्रदर्शन करने वालों में अजय भारती, इशांत खजूरिया, शशि पाल शर्मा, सुमित शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed