{"_id":"6619b49ad34680fb500d7b74","slug":"protest-news-kathua-news-c-272-1-raj1001-101870-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मूलभूत सुविधाओं की कमी के विरोध में गुंडी के लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मूलभूत सुविधाओं की कमी के विरोध में गुंडी के लोगों का प्रदर्शन
Sat, 13 Apr 2024 03:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। जिले की कोटरंका सब डिवीजन के गुंडी गांव के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर इलाके के लोगों की बेहतरी के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
स्थानीय निवासी मोहम्मद बशीर ने बताया कि पीने के पानी की कमी, खराब जल निकासी सुविधाओं, बिजली की अघोषित कटौती और कम वोल्टेज, स्कूलों में शिक्षकों की कमी सहित कई बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सरकारों ने लगातार क्षेत्र की अनदेखी की है और कोई भी हमारे मुद्दों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली की अघोषित कटौती और कम वोल्टेज से विद्यार्थी वर्ग परेशान है। मोहम्मद आजम ने बताया कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी के करण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, गुंडी को कोटरंका से जोड़ने वाली सड़क की हालत खस्ता है। सड़क किनारे नालियां न होने से बारिश के पानी सड़क पर बहने से सड़क तालाब बन जाती है। प्रदर्शनकारियों ने एलजी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की है।