{"_id":"628a942fa1f98966e04e6113","slug":"protest-kathua-news-kathua-news-jmu2603633123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाल करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाल करे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए रविवार को कर्मचारी संगठनों ने शहर के शहीद भगत सिंह पार्क प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। इसके बाद नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के समन्वयक राजीव सिंह की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने बैठक कर समस्याओं पर मंथन किया।
जिला समन्वयक संजय शर्मा ने कहा कि उनका एकमात्र एजेंडा सभी एनपीएस कर्मचारियों के पक्ष में पुरानी पेंशन योजना को बहाल कराना है। एनपीएस 2010 के बाद नियुक्त सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अभिशाप है, क्योंकि उनके वेतन का हिस्सा शेयर बाजार में खर्च किया जा रहा है। जब बाजार में गिरावट आएगी तो कर्मचारियों को नुकसान होगा। इस योजना में वृद्धावस्था सुरक्षा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी अपने जीवन के 25 से 30 साल सरकारी सेवाओं में तब बिताता है जब वह युवा और ऊर्जावान होता है। लेकिन जब कर्मचारी बुढ़ापे में सेवानिवृत्त होता है तो उसके लिए केवल पेंशन ही सहारा होती है। कर्मचारियों ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की कि पुरानी पेंशन योजना को जल्द बहाल किया जाए।
इस मौके पर कुलभूषण सिंह, हजारा सिंही, नरेश शर्मा, देविंदर सिंह जसरोटिया, गुरशरण सिंह, सुषमा देवी, राकेश कुमार, जोगिंदर सिंह, मनोज कुमार, केवल सिंह आदि उपस्थित रहे।