{"_id":"61ef08d0b20d4f37561c6ce3","slug":"protest-kathua-news-jmu2525432182","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन पहले लगी केबल जलने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन पहले लगी केबल जलने पर जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। लगने से मात्र 15 दिनों के बाद केबल के जल जाने से बिजली संकट का सामना कर रहे वार्ड 12 के लोगों ने बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ रोष जताया है। सोमवार को वार्ड के दर्जनों लोगों ने प्रदर्शन किया।
नगर परिषद के पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह पप्पू ने कहा कि विकास के नाम पर आम लोगों के साथ सरकार धोखा कर रही है। जिसका उदाहरण उनके वार्ड में 15 दिन पूर्व बिजली की सप्लाई को बेहतर बनाने के नाम पर लगाई गई केबल है।
उन्होंने कहा कि व्यवस्था और विकास के नाम पर चारों ओर लूट मची हुई है। इसे देखने के लिए न तो संबंधित विभाग गंभीर हैं और न ही प्रशासन इसकी जिम्मेदारी ले रहा है। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में लगाई गई केबल घटिया दर्जे की साबित हुई है। क्योंकि इससे पूर्व लगी बिजली की तारों में ऐसी कोई समस्या नहीं थी।
विज्ञापन
सरकार लगातार बिजली के मूल्य बढ़ा रही है। बेहतर सुविधा के नाम पर जिस तरह के मैटेरियल का इस्तेमाल किया जा है, उससे समस्या का और ज्यादा बढ़ना तय है। गर्मी में जब इन लाइनों पर लोड बढ़ेगा तो पूरी की पूरी लाइन ही ध्वस्त हो जाएगी।
प्रदर्शन में शामिल अर्जुन सिंह ने बिना पूर्व योजना के हो रहे विकास कार्य पर रोष जताते हुए कहा कि लबे इंतजार के बाद उनके वार्ड की सड़क का निर्माण हाल के दिनों में हुआ था। अब निजी टेलीकाम कंपनी द्वारा केबल बिछाने के लिए फिर से तोड़ दिया गया।
उन्होंने कहा कि जब सड़क बनती है, तो इससे पूर्व वहां केबल और पाइप बिछाने के लिए योजना न होना केवल फंडों की बर्बादी है। इससे सिर्फ लोग प्रभावित होते हैं। उन्होंने वार्ड में बिछाई गई केबल को बदलने की मांग की है। प्रदर्शन में राकेश कुमार, सतीश चौधरी, थुडू राम, प्रीतम सिंह, राजेश कुमार, अमित मेहरा आदि मौजूद रहे।