{"_id":"612932b38ebc3e7a051b52b9","slug":"protest-kathua-news-jmu242428929","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत मामले में पुलिस की जांच से असंतुष्ट लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत मामले में पुलिस की जांच से असंतुष्ट लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रर्दशन करते छन्न मोरियां के लोग। - संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। छन्न मोरियां गांव में 15 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक युवक की मौत का कारण पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई है। इसलिए, मामले की जांच से असंतुष्ट गांव के लोगों ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और रेलवे पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपने की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल स्थानीय पंच श्याम लाल शर्मा ने कहा कि करीब 15 दिन पहले इस गांव के युवक राकेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रैक के नजदीक पड़ा मिला। उसके परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है, और आरोपी अब तक खुलेआम घूम रहे हैं। परिवार के लोगों को इंसाफ मिलना चाहिए, और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए क्राइम ब्रांच को जांच का काम सौंपा जाना चाहिए। पूरा गांव इस परिवार के साथ खड़ा है, और खड़ा रहेगा।
स्थानीय निवासी सौरभ वर्मा ने कहा कि रेलवे पुलिस की ओर से मामले की जो जांच की जा रही है, उस पर न तो पीड़ित परिवार को भरोसा है, और न ही गांव के लोगों को। इसलिए, यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा जाए, और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन के भीतर अगर मांग पूरी नहीं हुई तो वे रेल रोको आंदोलन शुरू कर देंगे। प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारी एसडीएम राकेश शर्मा से भी मिले।
विज्ञापन
हम पीड़ित परिवार को इंसाफ दिला कर रहेंगे। पुलिस अधिकारियों को इस मामले के संदर्भ में पत्र भेज दिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच होगी। और, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- राकेश शर्मा, एसडीएम, हीरानगर।