फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

पार्षद से बदसलूकी मामले पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
protest
वार्ड 19 के पार्षद राहुल देव के साथ सिटी थाना प्रभारी द्वारा बदसुलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में समर्थक युवाओं ने शनिवार सुबह 11 बजे कॉलेज मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चुने हुए नुमाइंदे से बदसलूकी मामले में थाना प्रभारी सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी और डीएसपी मुख्यालय पार्षद राहुल देव के साथ मान मनोव्व्ल करते नजर आए। दो घंटे तक रोष प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारी चेतावनी देकर खुद ही हट गए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल रोहित शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से जनता के नुमाइंदों के साथ थाना प्रभारी ने अभद्र व्यवहार किया है, वह बर्दाश्त करने लायक नहीं है। गौरव शर्मा ने कहा कि लोग बिजली समस्या से परेशान थे और हाईवे जाम करने के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की समस्या को समझने की जगह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पार्षद के साथ ही बदसलूकी शुरू कर दी। जनता ऐसा अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए थाना प्रभारी को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

सुदर्शन खजूरिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद जनता आहत हुई है। जनता का प्रतिनिधित्व नेता की जिम्मेदारी है और पुलिस लोकतंत्र को दबाने की कोशिश कर रही है। यदि जल्द थाना प्रभारी ने माफी नहीं मांगी, तो पंचायत प्रतिनिधि भी समर्थन में उतर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed