फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Protest

कूटा पंचायत की सरपंच ने खत्म किया आमरण अनशन

विज्ञापन
Protest
हीरानगर। कंडी क्षेत्र की कूटा पंचायत में चल रहा सरपंच रंजना देवी का आमरण अनशन रविवार को समाप्त हो गया है। बीडीसी चेयरमैन रामलाल कालिया और हीरानगर से डीडीसी के सदस्य अभिनंदन शर्मा ने यह अनशन खत्म कराया।
विज्ञापन

इसी पंचायत के पंच की ओर से जातिसूचक टिप्पणी कर अपमानित करने का मामला सरपंच और उसके पति के खिलाफ दर्ज कराया गया था। इन आरोपों को निराधार बताते हुए सरपंच ने शनिवार को इंसाफ की मांग करते हुए आमरण अनशन शुरू किया था। रविवार सुबह बीडीसी चेयरमैन और डीडीसी सदस्यों के अलावा विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने सरपंच और उनके समर्थकों से बात की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज की बेहतरी और आपसी भाईचारा कायम रहे, इस उद्देश्य से किसी एक को पहल करनी पड़ेगी। इनकी बात को मानते हुए सरपंच ने अनशन खत्म करने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्हें जूस पिलाकर अनशन खत्म करा दिया गया। इस विवाद को खत्म करने के लिए डीडीसी सदस्य, बीडीसी चेयरमैन व अन्य पंचायत प्रतिनिधि पंच से संपर्क साधने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed