फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

जमीन की निशानदेही पर एतराज

विज्ञापन
protest
जमीन की निशानदेही पर रोष जताते लोग। उमर उजाला - फोटो : KATHUA
हीरानगर। हीरानगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के नाम पर बनने जा रहे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए जमीन की निशानदेही का काम जोर शोर से चल रहा है। कुछ लोगों ने एतराज जताते हुए बुधवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जमीन को छीनने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय निवासी जगदेव सिंह ने कहा की यह एक साजिश के तहत हीरानगर निकाय समिति के अध्यक्ष लोगों को उजाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हम स्टेडियम का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन जिन जमीनों से हमारा पालन-पोषण हो रहा है उन्हें कैसे छोड़ दें। स्टेडियम को ऐतिहासिक जसमेरगढ़ किले के नजदीक बनाया जाना चाहिए, जहां काफी सरकारी जमीन उपलब्ध है। अगर निशानदेही के हिसाब से जमीन ली गई तो बहुत से घर उजड़ जाएंगे। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर स्थिति से अवगत करवाया।
विज्ञापन

एसडीएम सुरेश शर्मा ने कहा कि स्टेडियम यहीं बनेगा और यह जगह सरकार की है। अगर यहां किसी का मालिकाना हक हुआ तो उस मसले को सुलझाया जाएगा। किसी को परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed