फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest jammu kashmir

बिजली की आपूर्ति ठप होने से नाराज लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
protest jammu kashmir
बिजली की समस्या का लेकर पारलीवंड में सड़क जाम कर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : KATHUA
कठुआ। नगर केेे वार्ड 9 व 10 में तीन दिनों से बिजली की सप्लाई ठप होने के विरोध में स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। लोगों ने आरोप लगाया कि बार बार गुहार लगाए जाने के बावजूद खराब हुए ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया है। बिजली न होने से छत पर सोए एक व्यक्ति के छत से गिर जाने के कारण मौत भी हो गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल पंकज शर्मा व नेहा ने बताया कि वार्ड 9 व 10 में बिजली की सप्लाई के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले खराब हो गया था। इसके बारे में स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाते हुए नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए गुहार लगाई थी। तीन दिन गुजर जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया है। ऐसे में गर्मी के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। रोजमर्रा के कामों में भी दिक्कतें हो रही हैं। गर्मी के चलते छत पर सोया व्यक्ति अंधेरे के चलते छत से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी सुबह से ट्रांसफार्मर लगाए जाने की बात कर रहे हैं। शाम होने तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। इससे परेशान होकर लोगों को प्रदर्शन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जल्द ट्रांसफार्मर न लगाया गया तो लोग उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed