Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest in night news

Kathua News: रात में नाै बजे कचरा उठाने पहुंची परिषद की टीम, विरोध के बाद लाैटी

Wed, 20 Nov 2024 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 20 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
protest in night news
भनक लगते ही पहुंच गए सफाई कर्मी, कहा-फिर कचरा उठाया तो करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। 18 दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद प्रशासन की टीम रात नाै बजे सफाई करने पहुंची। इसकी भनक लगते ही सफाई कर्मचारी वहां पहुंच गए और स्थिति तनावपूर्ण बन गई।
जिला प्रशासन के निर्देश के बाद नगर परिषद कठुआ ने रात को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से कचरा उठाने का काम शुरू करवाया। मुखर्जी चौक, शहर के वार्ड नंबर दो के बाद टीम जैसे ही शहीदी चौके के नजदीक पहुंची, हड़ताली कर्मचारियों को भनक लग गई। मौके पर पहुंचे सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने जहां जमकर हंगामा किया, वहीं सफाई अभियान को भी बंद
विज्ञापन

करवा दिया।
पुलिस की मौजूदगी के नगर परिषद ने अभियान को फिलहाल ठप कर दिया। नगर परिषद और सफाई कर्मचारियों के आमने-सामने आने से स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य अशोक कुमार ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। काम ठप करने का मतलब सरकार को अपनी मांगों से अवगत करवाना है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने इस तरह से जोर जबरदस्ती का प्रयास किया तो बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और उनके परिवार सदस्य उग्र प्रदर्शन को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने सड़क पर ही खाली करवा दी कचरे से भरी ट्राली
कठुआ। लखनपुर के सफाई कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने गई नगर परिषद की टीम का विरोध किया। नियमित करने की मांग पर अड़े सफाई कर्मचारियों ने कचरे की गाड़ी को सड़क पर खाली करवा दिया।इस कारण सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह फैला कचरे का अंबार लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर इस कचरे को हटाने का प्रयास किए जाने पर सफाई कर्मचारी रोष जता रहे हैं। सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कमेटी के अधिकारियों ने सरकार पर संघर्ष को कमजोर करने का आरोप लगाया। नगर परिषद के ईओ पृथ्वी राज सांगड़ा ने बताया कि कस्बे में कचरे से परेशान लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए डोर-टू—डोर कचरा कलेक्शन शुरू करवाया था। मगर कठुआ से आए सफाई कर्मचारियों ने कचरे से भरी ट्राली को सड़क पर ही पलट दिया। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों की दी गई है। नियमित सफाई कर्मचारियों के निदेशालय से उन्हें काम करने के आदेश जारी किए गए हैं, जिसकी जानकारी सफाई कर्मचारियों को दी जा चुकी है। अब अगला फैसला उन्हें करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed