फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Protest Held Against Gandharbal Terror Attack at Hiranagar Highway

Kathua News: गांदरबल आतंकी हमले से रोष, राजमार्ग पर फूंका पाकिस्तान का पुतला

विज्ञापन
Protest Held Against Gandharbal Terror Attack at Hiranagar Highway
चड़वाल में पाकिस्तान का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करते लोग। - संवाद।
- हमले में घायल हुए जगतार सिंह को आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी देने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। गांदरबल में हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को चंदवा, ठाकुरपुर, सप्रेन गांव के लोगों ने चड़वाल में राजमार्ग पर पाकिस्तान का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन राजमार्ग पर बने चौक में किए जाने के कारण लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। लोगों ने इस आतंकी हमले में घायल हुए सप्रेन गांव के जगतार सिंह को सरकारी नौकरी देने की मांग भी सरकार से की। प्रदर्शन में शामिल पूर्व सरपंच योगेश सिंह ने कहा कि जम्मू- कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बाद स्थापित लोकतांत्रिक व्यवस्था पाकिस्तान को रास नहीं आ रही, इसलिए वह इस तरह के कायराना हमले कर रहा है।
विज्ञापन

सरकार को इस आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए। चड़वाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम सुंदर ने कहा कि यह आतंकी हमला कायरों की निशानी है इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। कहा कि हमले में घायल हुए जगतार सिंह को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी नहीं दी गई तो वे प्रदर्शन और तेज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी इंदर सिंह ने कहा कि सरकार को विलेज डिफेंस कमेटी बनाकर जल्द उन्हें हथियार मुहैया करवाने चाहिए ताकि लोग खुद अपनी सुरक्षा कर सकें। प्रदर्शन में उपदेश सिंह, रघुवीर सिंह, मोहिंदर सिंह, गुलजार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed