फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest for water in kathua

तीन महीनों से पानी नहीं ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 31 Mar 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ Updated Thu, 31 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
protest for water in kathua
प्रदर्शन - फोटो : demo

पेयजल समस्या से जूझ रहे खिल्लो चक के लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने दशकों पूर्व इलाके में बिछाई गई पानी की सप्लाई पाइपों को बदले जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि लगातार उनकी मांग को अनदेखा किया गया है। जिसके चलते पिछले तीन महीने से लोग दर बदर हो रहे हैं।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी चुन्नी लाल शर्मा, मिनाक्षी कुमारी, अशोक कुमार, रमेश लाल आदि ने बताया कि चार दशक पूर्व पीएचई विभाग ने इलाके में पेयजल सुविधा के लिए पानी की पाईपें बिछाई थीं, लेकिन इसके बाद एक बार भी मरम्मत नहीं की गई। जंग लगी पाईपों से आखिरकार पानी आना भी बंद हो गया है। ऐसे में लोगों को रोजाना निजी स्तर पर टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा दिक्कत दिहाड़ीदार लोगों के लिए है। घर के कामकाज से लेकर रोजमर्रा की जरूरत भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। लोगों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को कई बार समस्या बताए जाने के बाद एस्टिमेट बनाने की प्रक्रिया कुछ महीने पहले हुई, लेकिन वो भी आजतक ठंडे बस्ते में पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मियां शुरू होने के साथ ही लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीण उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे। जिसके लिए पूरी तरह से प्रशासन जिम्मेदार होगा। ऐसे में जल्द ही समस्या का समाधान हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed