{"_id":"839f9f6a1a09186fbc1636d7c2c6b81f","slug":"protest-for-pension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन न मिलने से नाराज बुजुर्ग सड़क पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन न मिलने से नाराज बुजुर्ग सड़क पर उतरे
कठुअा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्गों व विकलांगों को प्रताड़ित करने का समाज कल्याण विभाग पर आरोप लगाते हुए छन्न अरोड़िया के ग्रामीण शनिवार को सड़क पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों ने विभाग पर वर्षों से लोगों की समस्याएं दूर नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों को नेतृत्व कर रहे नायब सरपंच केआर रैना ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन किसी को भी न तो विधवा पेंशन, न वृद्धा पेंशन और न ही विकलांग पेंशन मिली है। जब पंचायतों का गठन हुआ था उस वक्त फार्म उपलब्ध करवाए थे लेकिन अब तो पंचायतों का कार्यकाल भी पूरा होने को है।
विज्ञापन
विभाग की लापरवाही के चलते आज तक बुजुर्गों का परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार बडे़-बडे़ दावे करती है, लेकिन असल में हालत यह है कि गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही बुजुर्गाें को पेंशन जारी नहीं की गई तो आंदोलन को उग्र करने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में पंच भोला नाथ, पंच वीना देवी, चंचला देवी, शांति देवी, रानी देवी, मदन लाल, ओम प्रकाश, राम लाल, सोम राज आदि शामिल रहे।