{"_id":"4570f9401d4ffd57efc4d0b73cb73381","slug":"protest-against-wine-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहायशी इलाके में शराब की दुकान खोलने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहायशी इलाके में शराब की दुकान खोलने पर प्रदर्शन
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर मोड़ से सटे रिहायशी इलाके में शराब की दुकान को शिफ्ट करने का विरोध करते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। एसडीएम हीरानगर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दुकान को खोलने की कोशिश की गई तो बड़ी संख्या में लोग उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों में शामिल शामलाल, अशोक कुमार, विनोद कुमार आदि ने कहा कि हाईवे पर शराब की दुकान खोलने पर प्रतिबंध के बाद इन्हें रिहायशी इलाके में खोलने की कोशिश की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शराब की दुकानें खोलने से माहौल खराब होगा। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।