{"_id":"678d4bcfd9997b7bef055053","slug":"protest-against-police-today-kathua-news-c-201-1-knt1009-116713-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नाबालिग दुष्कर्म मामले में पुलिस की सुस्त कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नाबालिग दुष्कर्म मामले में पुलिस की सुस्त कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। गत वर्ष हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सोमवार को प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। रविवार को पत्रकार वार्ता कर विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने पुलिस की सुस्त कार्रवाई को लेकर अपना रोष व्यक्त किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में छह जनवरी को जिला महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे पीड़िता के परिवार और स्थानीय लोगों में रोष हैं। आरोप लगाया कि आरोपी कई दिनों तक शहर में घूमता रहा। पुलिस को इस बारे सूचित करने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब उन्हें सूचना मिली है कि आरोपी देश से बाहर जा चुका है।
उन्होंने पुलिस से मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता और अभिवक्ता सुशील महाजन, जन जागृति मंच के सदस्य संजय कुमार, गिन्नी, आंबेडकरी मूल निवासी सेना के प्रमुख प्रदीप आंबेडकरी ने सामाजिक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र, नौजवान, महिलाओं से अपील की है कि सोमवार को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग प्रदर्शन में पहुंचें ताकि पीड़िता को इंसाफ मिल सके।