{"_id":"68fbe1da06d9be8e01005db9","slug":"protest-against-alleged-religious-conversions-kathua-news-c-201-1-knt1006-125438-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कथित ताैर पर धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कथित ताैर पर धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
धर्मांतरण की साजिश का आरोप लगाते हुए रोष जताते जखोल के लोगों ने किया प्रदर्शन संवाद
जिले के दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र में कथित ताैर पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ शुक्रवार को क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गांव जखोल में जमा दर्जनों लोगों ने ऐसे तत्वों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो पूरे क्षेत्र में ऐसे तत्वों के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व सरपंच शिवदेव सिंह ने कहा कि पिछले कुछ समय से पहाड़ी इलाके में कुछ ऐसे लोग हैं जो यहां रहने वाले लोगों को अलग-अलग प्रकार के लालच देकर न केवल धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं बल्कि उनके देवी-देवताओं का अपमान भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस घृणित कृत्य को अंजाम देने वाले लोग गुरु रविदास और महर्षि वाल्मीकि को मानने वाले वर्ग को निशाना बना रहे है, जो सीधे तौर पर सनातन समाज को तोड़ने का प्रयास है। उनका कहना रहा कि प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया तो आने वाले दिनों में इलाके में सामाजिक वैमनस्य बढ़ सकता है।
उन्होंने बताया कि इस काम में केरल राज्य से आने वाले लोग भी शामिल हैं जो यहां आकर किसी को बीमारी से मुक्त करने और किसी की आर्थिक समस्या का निदान करने का आश्वासन देकर उनका धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। ऐसे विघटनकारी मानसिकता वाले लोगों की पहचान कर उन्हें कड़ी सजा दिलाने की व्यवस्था किए जाने की जरूरत है। क्योंकि अगर इन्हें अभी नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में लोग इसके खिलाफ बाहर आएंगे। इससे पैदा होने वाली स्थिति न तो समाज के हित में होगी और न ही शासन प्रशासन के हित में।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने चेतावनी दी कि धर्म परिवर्तन करवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा आने वाले दिनों में पूरे इलाके के लोग इसके खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए मजबूर होंगे।