{"_id":"67bf6ce59480925b0b004c42","slug":"programme-organised-in-jammu-university-kathua-campus-kathua-news-c-201-1-knt1008-117777-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: एनसीसी कैडेट्स ने बिग्रेडियर पांडे के साथ किया सीधा संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: एनसीसी कैडेट्स ने बिग्रेडियर पांडे के साथ किया सीधा संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख एनसीसी निदेशालय, जम्मू समूह के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर डीएन पांडे ने केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के कठुआ कैंपस का दौरा किया। इस दौरे में एनसीसी कैडेट्स को वरिष्ठ अधिकारी के साथ सीधे संवाद करने का अवसर मिला।
कैडेट्स को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर पांडे ने अनुशासन, टीम वर्क और कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण के सिद्धांतों को मजबूत किया। आगमन पर ब्रिगेडियर पांडे का स्वागत लेफ्टिनेंट अमित शर्मा, एएनओ कठुआ कैंपस और लेफ्टिनेंट कर्नल तजिंदर शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी, 4 जेके बटालियन एनसीसी, जम्मू की ओर से किया गया। एएनओ ने ब्रिगेडियर पांडे को कठुआ कैंपस में नवस्थापित एनसीसी इकाई की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
ब्रिगेडियर पांडे ने कैडेट्स को अपने प्रशिक्षण में उत्कृष्टता प्राप्त करने और ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्र की सेवा के लिए तत्पर रहने का आग्रह किया। कठुआ कैंपस के रेक्टर, प्रोफेसर अरविंद जसरोटिया ने कैडेट्स के नेतृत्व गुणों को आकार देने में इस तरह के उच्च-स्तरीय संवाद के महत्व पर जोर दिया। जीडीसी कठुआ और जीडीसीडब्ल्यू कठुआ के एनसीसी कैडेट्स भी इस सत्र का हिस्सा बने।