फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Programme Organised in BJP Office Regarding Womens day

Kathua News: सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर सफल नारी बनीं महिलाओं का सम्मान

विज्ञापन
Programme Organised in BJP Office Regarding Womens day
महिला दिवस पर  जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिवि​धि पेश करती छात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर सफल नारी बनीं महिलाओं को सम्मानित किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला सुषमा शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व गीत प्रस्तुत कर रंग भरा। वहीं, वक्ताओं ने सरकार द्वारा महिला उत्थान के लिए किए गए प्रयासों का सराहा। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव रेखा कुमारी ने बताया कि आज के ही दिन वर्ष 1908 में अमेरिकी महिलाओं ने उनके लिए काम करने के घंटों का निर्धारण करने के साथ मतदान के अधिकार के लिए अपनी आवाज बुलंद की थी। तबसे हर साल महिला दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

भाजपा जिला प्रधान उपदेश अंदोत्रा ने सभी महिलाओं को दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अब तक के कार्यकाल में जितनी महिलाएं सशक्त हुई हैं उसके लिए वह केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करती हैं। अगर आज महिलाएं सशक्त हो रही हैं तो उसमें हमारे भाइयों का हाथ है। जो लगातार आगे बढ़ रही महिलाओं का आलंब बन रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला प्रधान गोपाल महाजन, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमनाथ डोगरा, शोभा शर्मा, रजनी शर्मा, राहुल देव शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed